
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजूनाथ टीसी ने मासिक अपराध गोष्टी का आयोजन किया सर्वप्रथम कप्तान ने थानों व चौकीयों में नियुक्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लिया गया तथा सम्मेलन में आई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसके बाद बताया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है इसलिए सभी को अनुशासन में रहना चाहिए। यदि कोई पीड़ित थाने में आए तो थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों की कार्यवाही त्वरित होनी चाहिए इसमें ढिलाई की गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। चोरी,बाइक चोरी,नकबजनी, मोबाइल चोरी व अन्य ऐसी घटनाएं जिससे आम व्यक्ति परेशान रहता है इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। यदि पीड़ित को थाना/ चौकी का चक्कर बार-बार लगवाया जाएगा तो सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गुमशुदा की तलाश करने के लिए सभी प्रभारियों व डीसीआरबी को रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए दिए गए सख्त निर्देश।

सीसीटीएनएस में थानों के द्वारा सूचना समय से अपडेट ना करने के पश्यात सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को समय से सूचना अपडेट करने को निर्देशित किया गया।
ट्रैफिक में थानों को अपना योगदान देना होगा प्रत्येक थाना /चौकी में पडने वाले ऐसे स्थान जहां पर ट्रैफिक की समस्या रहती है उन स्थानों पर थाना पुलिस प्रातः 8:00 से 10:30 तक और सायं 5:00 से 7:30 तक अपने अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को संभालेंगे।मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी काशीपुर, एसपी क्राइम, समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!