अब भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, अब टिकट बुक करवाते समय यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत….
दिल्ली : भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला लिया है. अब यात्रियों को रेल टिकट बुकिंग करते समय डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं डालना होगा. मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर रेलवे टिकट टिकट बुकिंग करते समय डेस्टिनेशन एड्रेस डालना अनिवार्य कर दिया गया था।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर रेलवे टिकट टिकट बुकिंग करते समय डेस्टिनेशन एड्रेस डालना अनिवार्य कर दिया गया था. अब इसे खत्म कर दिया गया है।
अब IRCTC यात्रियों से डेस्टिनेशन एड्रेस नहीं पूछेगा. रेल मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है. मंत्रालय ने टिकट रिजर्वेशन के दौरान गंतव्य का पता मांगने के प्रावधान को खत्म कर दिया है. महामारी के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस कोविड के पॉजिटिव मामले आने पर उसकी ट्रेसिंग में मदद करता था।
उल्लेखनीय है कि जब दो साल पहले कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी, तब कई अहम फैसले लिए गए थे. रेलवे ने कई दिनों तक ट्रेनों को बंद रखा था. इसके बाद, जब ट्रेनें वापस चालू की गई थीं, तब भी कई तरह के प्रावधानों को लागू रखा गया था।
इसी तरह हाल ही में रेलवे ने एक बार फिर से तकिया-कंबल वापस देना शुरू कर दिया है. अब विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को रात में सोने के लिए तकिया और कंबल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जबकि महामारी के दौरान इसे भी बंद कर दिया गया था।


More Stories
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला उत्तराखंड का प्रदेश प्रतिनिधि दल, आने वाले चुनाव को लेकर किया विचार विमर्श, आने वाले विधानसभा चुनाव ने पार्टी अपनी मौजूदगी का प्रदर्शन करेगी – विशाल ठाकुर
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!