उत्तराखंड में अब 13 अप्रैल को दौरे पर आ रही है प्रियंका गांधी…….
देहरादून: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही अब स्टार प्रचारकों के उत्तराखंड आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रही है।
जहां पर वह पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं।
इसी के साथ ही राहुल गांधी का कार्यक्रम होल्ड पर है आज या कल में राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा उसके बाद राहुल गांधी का उत्तराखंड में दौरा होगा। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इसी के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे का भी एक दौर यहां पर होगा।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग