होमगार्ड्स एवम नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तत्पर है। होमगार्ड्स जवानों के एस.एल.आर. प्रशिक्षण हेतु दस हजार कारतूस क्रय किये गये हैं। राज्य सरकार ने अपने इन जवानों की सुविधा के लिए छोटे हथियारों जैसे पिस्टल आदि के क्रय किये जाने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गई है। यातायात को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से विभाग ने इस वर्ष जो “प्रोजेक्ट पार्क वैल” योजना की शुरूआत की है, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के लम्बित कल्याण कोष के प्रकरणों के निस्तारण हेतु सावधि जमा धनराशि के सम्पूर्ण उपयोग की अनुमति भी प्रदान की है। जून 2022 से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को महंगाई भत्ता एवं जुलाई 2022 से धुलाई भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2017 से एरियर के भुगतान किये जाने हेतु अनुपूरक बजट में 101 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्तराखण्ड राज्य के विकास तथा कानून व्यवस्था एवं शान्ति स्थापना के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण सहयोग इसी प्रकार प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह हमारे जवानों के बीच आकर ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि परेड में जवानों द्वारा मोटरबाईक पर जो साहस, कौशल एवं सन्तुलन का प्रदर्शन किया वो सराहनीय था। होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा का राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। कड़ी धूप में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को जिस तरह हमारे ये जवान नियंत्रित करते हैं, वह सराहनीय है। कोविड महामारी के दौरान होमगार्ड्स जवानों ने जिस निष्काम सेवा से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, वह सबके लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण अगर कहीं स्पष्ट देखने को मिलता है तो वह हमारे जवानों के बीच आकर ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि परेड में जवानों द्वारा मोटरबाईक पर जो साहस, कौशल एवं सन्तुलन का प्रदर्शन किया वो सराहनीय था। होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा का राज्य में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है। कड़ी धूप में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को जिस तरह हमारे ये जवान नियंत्रित करते हैं, वह सराहनीय है। कोविड महामारी के दौरान होमगार्ड्स जवानों ने जिस निष्काम सेवा से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया, वह सबके लिए प्रेरणा स्रोत है
इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंमगांई, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, श्री प्रमोद नैनवाल, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड श्री अमिताभ श्रीवास्तव, श्री राजीव बलोनी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

More Stories
दो साल क़ी फरारी भी नहीं आई आरोपी के काम ,देहरादून क़ी राजपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को लेकर फरार होने वाले आरोपी को पंचकुला से किया गिरफ्तार,फरार आरोपी पर घोषित था 50 हज़ार रुपयोंबका ईनाम,
नैनीताल के भीमताल मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की मौत,हादसे मे मजदूर हुआ घायल;पुलिस ने मालिक एवं ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई क़ी शुरू.!
एसएसपी पौड़ी के सख्त निर्देशों का दिखा असर,वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त,.लैंसडौन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में डेढ-डेढ हजार के दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों क़ी थलीसैंण व अल्मोड़ा से हुई गिरफ्तारी।