अब उत्तराखंड में यहाँ जिला पंचायत चुनाव फिर टले, जानिए क्या है कारण…..
देहरादून : उत्तराखण्ड शासन से शासनादेश संख्या-167/XII (1)/22-86 (16)/2019- TC दिनांक 24 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गई थी।
जिसमें उल्लेखनीय है कि शहरी विकास अनुभाग-3 उत्तराखण्ड़ शासन की अधिसूचना संख्या – 166 (2) / IV (3)/2022-1(7 न०नि०) / 2021 दिनांक 31 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड लक्सर के ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में गठित हो जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत हरिद्वार व क्षेत्र पंचायत लक्सर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हो रहे है, जिस कारण जनपद हरिद्वार में पुनः परिसीमन कराये जाने की अपरिहार्यता है।
अतः उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या-181(1)/XII (1)/22-86 ( 16 ) / 2019 – TC दिनांक 02 अप्रैल, 2022 के कम में इस कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या- 1832 / पं0-7/ त्रि0पं0नि0 / आरक्षण / 2021-22 दिनांक 26 मार्च, 2022 द्वारा निर्गत जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप