अब केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए सांसदों के चककर मत काटना, इनका कोटा भी खत्म समझो…..
दिल्ली : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों को मिलने वाले 10 सीटों के कोटे पर केंद्र सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है।
• केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कोटा पिछले साल ही खत्म किया जा चुका है।
सूत्रों का कहना है कि सरकार मामले पर एक समिति गठित कर इसे तर्कसंगत बनाने के उपाय करेगी।
इसलिए सांसदों के कोटे पर रोक लगा दी गई है। आगे कोटा बहाल होगा या खत्म हो जाएगा कहना मुश्किल है।
केंद्रीय विद्यालयों में कुछ संस्थाओं, पदाधिकारियों के भी प्रवेश कोटे हैं, वे भी फिलहाल स्थगित रहेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कई सांसदों को यह जानकारी दी गई है कि वे कोटे के तहत दाखिले की सिफारिश न भेजें।
इस मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि क्या हम अपने अधिकार का प्रयोग कुछ लोगों के लिए करेंगे या फिर सांसद के तौर पर सभी के लिए समान काम करेंगे।


More Stories
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की कार हुई दुर्घटना ग्रस्त, मधु चौहान को अस्पताल मे कराया भर्ती, बारिश के दौरान कार फिसलने से हुआ हादसा.!
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे पर किया कड़ा प्रहार, करीब 2 किलो अवैध चरस के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिला उत्तराखंड का प्रदेश प्रतिनिधि दल, आने वाले चुनाव को लेकर किया विचार विमर्श, आने वाले विधानसभा चुनाव ने पार्टी अपनी मौजूदगी का प्रदर्शन करेगी – विशाल ठाकुर