अब दिल्ली में कोरोना केसों में वृद्धि के चलते DoE ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस,ये दिए निर्देश..
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) ने स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. DOE के निर्देश में कहा गया है कि अगर स्कूल में कोरोना का कोई मामला सामने आता है तो तत्काल शिक्षा निदेशालय को सूचित किया जाए और पूरे स्कूल या फिर पूरे विंग को कुछ समय के लिए बंद किया जाए.शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशानिर्देश में स्कूलों को कोरोना नियमों के सख्ती से पालन की हिदायत दी गई है
निर्देश में कहा गया है…
1. बच्चों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों के लिए मास्क को अनिवार्य किया जाए।
2. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो।
3. हाथों को लगातार धोने और सेनेटाइजर के इस्तेमाल को अनिवार्य किया जाए।
4. कोरोना को लेकर बच्चों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों को जागरूक किया जाए।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodia) ने गुरुवार को स्वीकार किया कि दिल्ली के ओवरऑल कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यह पता लगना बाकी है कि यह पुराना ही वेरियंट है या नया. यह जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चलेगा. किसी भी स्कूल में एक भी केस आता है तो हम इस पर नजर रखते हैं।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु