जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्ततरीय अनुश्रवण एवं परामर्शीय समिति (डिस्ट्रिक्ट लेवल माॅनिटिरिंग एण्ड एडवाईजरी कमेटी) डीएलएमएसी की बैठक करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी आपसी समन्वय से प्रस्तावित कार्यों को योजनावार करें, निर्माण कार्यों हेतु बार-बार सड़क न खोदी जाए। साथ ही निर्देश दिए कि क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व स्थानीय जनमानस को सूचित कर दिया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस की सुरक्षा एवं किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यदि निर्माण कार्यों से जनमानस की कोई शिकायतें हो तो उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई सड़क को कार्य पूर्ण करते ही तत्काल ठीक कर दिया जाए तथा चरणबद्ध ढंग से कार्य करें।
बैठक में उत्तराखण्ड अर्बन सैक्टर डेवलपमेंट एजेंसी से प्रोजैक्ट मैनेजर जतिन सिंह, संजय तिवारी, विपिन तिवारी, अमित सैनी, अधि0 अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, पेयजल निगम दीपक नौटियाल, नगर निगम से जेपी रतूड़ी सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थओं के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
कल देहरादून के ट्रैफिक को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, जाम के झाम से बचने के लिए रखे किन बातो का ध्यान, चैन से घर वापस जाना है तों खबर पर दो ध्यान.!
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के उपायों को लेकर किया जागरुक।
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने घर से ज़ेवर चुराने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये गये गहने किये बरामद,आरोपी महिला ने अपने ऊपर चढ़े क़र्ज़ को उतारने के लिए अपनी ही सहेली के घर से चुरा लिए थे ज़ेवर.!