
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के स्थानीय रोगियों के लिए अलग से ओपीडी पंजीकरण काउंटर की सुविधा शुरू कर दी गयी है। इस काउंटर पर राज्यवासियों को रोगी पंजीकरण और बिलिंग सुविधा हेतु वरीयता दी जाएगी।
बुधवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की उपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रिबन काटकर अस्पताल के भू-तल पर स्थित पंजीकरण एरिया में इस काउंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि इस काउंटर पर उत्तराखंड के स्थानीय रोगियों को रोगी पंजीकरण संबन्धी कार्यों में विशेष सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि एम्स में लगातार बढ़ रहे रोगियों की संख्या को देखते हुए स्थानीय रोगियों को पंजीकरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने एम्स प्रशासन से अनुरोध कर राज्यवासियों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की थी। एम्स अस्पताल में राज्य वासियों के लिए अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोले जाने पर उन्होंने एम्स प्रशासन और संस्थान निदेशक का आभार जताया।
इस अवसर पर उप चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रवि कुमार, डाॅ. विकास पंवार, संस्थान के पीआरओ डाॅ. संदीप कुमार सिंह, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चन्द्र सिंह, पीपीएस विनीत कुमार, विश्वजीत कुमार सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और संस्थान का अन्य वरिष्ठ स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति