उत्तराखंड में मसूरी के 160 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जाने क्या हैं मामला……
देहरादून: मसूरी के 160 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिसऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देश का पालन नहीं करने पर जल संस्थान ने मसूरी क्षेत्र के 160 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया है। ये होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक अपने किचन का अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डाल रहे थे।
शहर में कई होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से किचन का अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डाला जा रहा है। जिससे लाइन चोक हो रही है। सीवर लाइन के ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने सीवर लाइन से अवैध कनेक्शन भी जोड़े हैं। जल संस्थान के एई टीएस रावत ने बताया कि जल संस्थान ने अवैध कनेक्शन लेने और अपशिष्ट पदार्थ सीवर लाइन में डालने वालों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया है। पिछले सप्ताह कई रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों के कनेक्शन काटे गए थे।
बताया कि सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को ऑयल एंड ग्रीस ट्रैप लगाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों का पालन नहीं करने पर 160 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचाल।
कों को नोटिस दिया गया है। बताया कि मसूरी में 1850 के सीवर और 5800 घरेलू और व्यवसायिक पानी के कनेक्शन हैं। अवैध कनेक्शन चिह्नित कर काटने की कार्रवाई की जा रही है। सीवर कनेक्शन लेने वालों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है, ताकि दो से तीन दिन में उनके आवेदन स्वीकृत हो सकें।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू