गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। उप चुनाव के लिए पांच नामांकन पत्रों में से निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल का शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द किया गया। जबकि चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 26 जून है।
बदरीनाथ विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार पांडेय ने बताया कि उप चुनाव के लिए पांच अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल की ओर से प्रारूप 26 पर दिया गया शपथ पत्र अपूर्ण पाया गया। जिसके लिए अभ्यर्थी को संवीक्षा से पूर्व नोटिस कार्यालय की ओर से निर्मित किया गया था। लेकिन अभ्यर्थी की ओर से शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द कर दिया गया है। भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली के नामांकन पत्र सही पाए गए।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!