March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा व रूद्री महायज्ञ शुरू

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली रामलीला मैदान में गुरूवार से नौ दिवसीय रामकथा और रूद्री महायज्ञ जल कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है।

थराली बेतालेश्वर मंदिर के महंत रजनीशानंद गिरी महाराज ने बताया रामलीला मैदान थराली नौ दिवसीय रामकथा की जाएगी तथा 30 जून को विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही रुद्री महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। कलश यात्रा के पश्चात रामकथा के व्यास महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज के शिष्य पूज्य स्वामी रामआत्मानंद गिरी महाराज की ओर से मंडप प्रवेश किया जाएगा। 104 वर्ष के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी सत्यनारायण गिरी महाराज भी इस रामकथा में उपस्थित रहेंगे। ठाकुर शौर्य प्रताप सिंह रावत ने बताया हर वर्ष बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली में पूज्य रजनीशानंद गिरी महाराज के सौजन्य से रामकथा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक यहां पर 54 बार रामकथा हो चुकी है, यह आयोजन 55वीं बार हो रहा है और इस बार ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गिरी महाराज जी का भी इस रामकथा में आगमन होगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, बलराम बहुगुणा, प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, महेश उनियाल, मीना बिष्ट, प्रेम चन्द्र देवराड़ी, रजनी उनियाल, दीपा बिष्ट, कैलाश देवराड़ी आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share