
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग के फाइनल मुकाबले में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड-2 में लीग का फाइनल मैच निंबस क्रिकेट एकेडमी और न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी ने 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। सृजन रावत ने 47, गोचर कपिल ने 44, भव्य लखेडा ने 43, मंथन सैनी ने 34 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। टीम को 15 रन अतिरिक्त मिले। निंबस क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने 3, अमन प्रताप सिंह व प्रियांशु सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 43.5 ओवर में 5 विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम में अभिजन्या रावत ने 64, हर्षवर्धन सिंह ने 55, युवराज चौहान ने 39, अमन प्रताप सिंह ने 25, विशाल पांडे ने 20 रनों की पारी खेली। टीम को 13 रन अतिरिक्त मिले। न्यू एरा क्रिकेट एकेडमी के लिए सैयम उमर व पियूष चौहान ने 2-2 और भव्या लखेरा ने एक विकेट लिया।

समापन पर विजेता उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि पीसी वर्मा जी ने ट्रॉफी प्रदान की
समापन में संतोष गैरोला, अजय पांडे शामिल रहे

More Stories
व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा
मसूरी में नए लाइसेंस प्रस्ताव पर मचा बवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व मे पालिका अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन,मांगे ना मानने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी के रामनगर दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने कसी कमर,मुखिया की सुरक्षा और सुचारु यातायात के किये पुख्ता इंतजाम,एसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश !