
रक्तदान की कुर्सी पर लेटा हुआ ये पुलिस का जवान दिखने मे भले ही साधारण दिख रहा हो लेकिन फोटो मे दिख रहा खाकी मे ये इंसान न जाने कितने लोगो को जीवन दान दे चुका है इसके चेहरे पर दिख रही ये चमक ये दमक यू ही नही है इसके पीछे उन सैकडो परिजनो की दुआये है जिनके मरीजो को शाहनवाज ने अपना खून देकर बचाया है आपको बता दे कि दून पुलिस ने फिर मानवता का फर्ज निभाया है पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी ने ब्लड कैंसर से पीडित को रक्तदान कर उसके जीवन की डोर को मजबुत करने का प्रयास किया है गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने तथा जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने के समस्त अधिनस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज दिनांक: 13-01-23 को पुलिस कार्यालय में नियुक्त कांस्टेबल शाहनवाज़ को एक व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिली कि हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रान्ट में उपाचाराधीन एक कैंसर पीडित मरीज को रक्त की आवश्यकता है। सूचना पर पीआरओ शाखा में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज द्वारा तत्काल दिये गये मोबाइल नम्बर पर उक्त व्यक्ति के परिवारजनो से सम्पर्क कर जॉलीग्रान्ट हॉस्पिटल पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर उपाचाराधीन मरीज की सहायता की, जिस पर उपचाराधीन मरीज के परिवारजनो द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा लगातार किये जा रहे मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए दून पुलिस को धन्यवाद दिया गया। आरक्षी शाहनवाज पूर्व में भी कई बार स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चुके है।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की