विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक: 05/02/2025 को थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग बायपास फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त संजय साहनी को 03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0: 51/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय भी नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु उसके द्वारा नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों से थोडी-थोडी मात्रा में उक्त गांजे को सस्ते दामों में खरीदा गया था, जिसे वो महंगे दामों में अन्य नशे के आदि व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
संजय साहनी पुत्र अर्जुन साहनी निवासी ग्राम लखनीपुर महेश पट्टी, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार, उम्र 32 वर्ष ।
*बरामदगी:-*
03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- हे0का0 विद्यासागर
3- का0 बृजमोहन कनवासी
4- का0 नीरज सामंत

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!