
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून मैरिज नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक शाकिर महिला को गिरफ्तार किया है पकड़ी गई आरोपी ने सचिवालय में नौकरी लगने के नाम पर पीड़ित से करीब 27 लख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया था ठगी करने वाली महिला आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर है तैनात हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नेहरुकोलोनी पुलिस को वादी अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला द्वारा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर उसे 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से प्राप्त करने तथा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त नियुक्ति पत्र का कूटरचित होना प्रकाश में आया, अभियोग में अभियुक्ता के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 59 वर्ष को मु०अ०सं०- 463/23 धारा 420/467/468/471/120 ipc आईपीसी मे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है, जिसके विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के संबंध में 03 अभियोग पंजीकृत है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता*
1- रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर – ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव, जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 59 वर्ष।
*अपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 107/23 धारा 420/467/468 आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
(2) मु0अ0स0- 13/25 धारा 420 आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
(3) मु0अ0स0- 463/23 धारा 420 467.468.471. 120 बी आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून
*पुलिस टीम*
*(1)* व0उ0नि0 सुमेर सिंह, थाना नेहरू कॉलोनी
*(2)* म0कानि0 प्रिया चौहान

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान