
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशानुसार *पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,474,120B भादवि 7A,12,13D PC एक्ट की विवेचना *पुलिस उपाधीक्षक* अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उपरोक्त अभियोग के विवेचना के क्रम में दिनांक 9 मई 2023 को गठित विशेष जांच दल द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित एक और चिकित्सक जिसके द्वारा *राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु* से फर्जी डिग्री प्राप्त कर *भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड* में पंजीकरण कराया गया था साक्ष्य संकलन के पश्चात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उक्त प्रकरण में अब तक *कुल 20 गिरफ्तारियां* की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है ।
क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी द्वारा बताया गया की मुकदमा से संबंधित अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है व गिरफ्तारी हेतु 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सक का विवरण*
=======================
1- * आसिफ अंसारी पुत्र ईनाम अंसारी निवासी मो0 छिपयान अण्डों वाली गली कोतवाली नगर सहारनपुर उम्र 40 वर्ष*
*पुलिस टीम*
01- सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
02- अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
03- लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
04-उपनिरीक्षक अमित ममगाईं
05-अपर उपनिरीक्षक पंकज
का आशीष राठी
का ललित SOG
का पंकज SOG

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश