दिनांक 01/02/2024 को वादी दिवाकर रतूड़ी निवासी मकान नंबर 8 लाइन नंबर 6 ई, शास्त्री नगर नेहरू कॉलोनी, देहरादून द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी पर एक प्रार्थना बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान का सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0: 39/24 धारा 380/457/411 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। दिनांक: 02-02-24 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राजीव नगर पुल के नीचे से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त समर कुरैशी पुत्र नौशाद कुरैशी निवासी भगत सिंह कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को घटना में चोरी किये गये मोबाइल व नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
समर कुरेशी पुत्र नौशाद कुरेशी निवासी भगत सिंह कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष।
*बरामदगी :-*
1- एक मोबाइल फ़ोन (एल-जी विंग)
2- नकद 4575/- रुपए
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 डबल सिंह
2- कानि0 विनोद कुमार

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक