
घटना का विवरण – दिनाँक 05-05-23 को वादी द्वारा थाना नेहरू कालोनी में अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर घर से ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा अपराध संख्या 160/23 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नेहरू कालोनी के सुपुर्द की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका के परिजनों से पूछताछ की गयी तो बालिका द्वारा कोई भी फोन प्रयोग करना नही बताया गया एवं बालिका के पास कोई भी फोन होने से मना किया गया । जिसके पश्चात बालिका के करीबी दोस्तों, पडोसियों, रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ की गयी एवं घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले लोगो से पूछताछ की गई मुखबिर मामूर किये गये जिसके पश्चात पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी कि अपहता नाबालिक बालिका वह हिमांशु नाम के लड़के के साथ सपेरा बस्ती नंदग्राम गाजियाबाद यूपी में है उक्त पते पर दिनांक 24.07.2023 को दबिश दी गयी जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हिमांशु पुत्र धीर सिंह निवासी सपेरा बस्ती नंद ग्राम गाजियाबाद यूपी उम्र 19 वर्ष को अपहरण,बलात्कार व पोक्सो एक्ट के अपराध में नन्दग्राम गाजियाबाद से उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से नाबालिग बालिका उम्र 15 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
नाम पता अभियुक्त
हिमांशु पुत्र धीर सिंह निवासी सपेरा बस्ती नंद ग्राम गाजियाबाद यूपी उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम
1- लोकेन्द्र बहुगुणा थानाध्यक्ष थाना नेहरू कालोनी देहरादून
2- उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नेहरू कालोनी देहरादून
3- कानि श्रीकान्त ध्यानी थाना नेहरू कालोनी देहरादून
4- कानि आशीष राठी थाना नेहरू कालोनी देहरादून
5- महिला कानि0 रजनी थाना नेहरू कालोनी देहरादून
7- कानि0 किरन एस0ओ0जी देहरादून

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द