गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से गोपेश्वर में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक सहायता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को लेकर किए जाने वाले कार्यों विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम से कम करने, आपदा घटित होने पर आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत बचाव के गुर सिखाए गए। इस दौरान आपदा प्रबंधन प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके अस्टिंट कमांडेंट एनडीआरएफ अजय पंत, इंस्पेक्टर एनडीआरएफ मंजीत, प्रशिक्षण विशेषज्ञ जेसिका, सीएमओ डा.राजकेश पांडेय, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. केके उनियाल, डीएसपी संजय गुंज्याल, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदा किशोर जोशी।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह