
आज दिनांक 29 अगस्त 2024 को बी डी इंटर कॉलेज, भगवानपुर में *राष्ट्रीय खेल दिवस* बहुत ही हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ मनाया गया l
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म हुआ था l *मेजर ध्यानचंद जी को हॉकी का जादूगर कहा जाता है* क्योंकि उन्होंने हॉकी के खेल में भारत का नाम ऊंचा किया इसलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हैं l *मेजर ध्यानचंद ने भारत के लिए 185 मैच खेले और 400 से अधिक गोल किए l मेजर ध्यानचंद तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे l*
प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों *खेलोगे तो खिलोगे* जहां खेलने में आज रोजगार की अपार संभावनाये है वही खेलने से तन एवं मन स्वस्थ रहता है l *मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही भारत को समृद्धशाली एवं विकसित बना सकते है*
इस अवसर पर वर्ष 2023-24 में विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली तीन बालिकाओं *कु खुशी (अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी में)* *कु करिश्मा( अंडर 17 फ्रीस्टाइल कुश्ती 65 किलोग्राम वर्ग में)* तथा *कु हिमानी( अंडर 17 बालिका वर्ग 100 मीटर तथा 400 मीटर में )* को सम्मानित किया गया l आज विद्यालय में *मुर्गा झपट प्रतियोगिता* का भी आयोजन किया गया जिसमें
*जूनियर वर्ग में*
प्रथम स्थान-कु मोनिका सैनी
द्वितीय स्थान-आकाश कुमार
तृतीय स्थान -अक्षय कुमार
ने प्राप्त किया
*सीनियर वर्ग में*
प्रथम स्थान-मोहम्मद सलमान
द्वितीय स्थान- विशु पासवान
तृतीय स्थान-आर्यन पाल
ने प्राप्त किया
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक सुधीर सैनी,संजय पाल,निखिल अग्रवाल,विजय त्यागी, रजत बहुखंडी, नेत्रपाल अनुदीप,पारुल, कल्पना सैनी, रितु वर्मा,अर्चना पाल, संगीता गुप्ता,जुल्फिकार,निधि आदि उपस्थित रहे l

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद