
पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल* के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरबंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, *क्षेत्राधिकारी लाल कुआं श्रीमती संगीता* के पर्यवेक्षण एवम प्रभारी निरीक्षक लाल कुआं डीआर वर्मा* के कुशल नेतृत्व में *SI त्रिभुवन सिंह* द्वारा टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान रुद्रपुर से स्कूटी द्वारा स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को कल दिनांक 29.04.2023 की शाम वन विभाग बेरियर से 50m आगे हल्दीचौड़ की तरफ से अभियुक्त *धर्मेंद्र कोहली उर्फ टोनी पुत्र ओम प्रकाश नि0 वार्ड नंबर 23 रमपुरा थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर,* उम्र 19 वर्ष को कुल *13.70 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK06BF 3979 को भी कब्जे पुलिस लिया गया।
जिस संबंध में कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या – 103/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसे आज दिनांक 30.04.2023 को मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
*आपराधिक इतिहास*
1- FIR No 442/21 धारा 147/323/354/452/504/506 IPC थाना रमपुरा
2- FIR No 489/21 धारा 341/307/427/504/506 IPC थाना रमपुरा
*गिरफ्तारी टीम*
1- उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह 2-का0 चंद्र शेखर
3-का0 संदीप राय

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित