
लालकुआं। पुलिस को लालकुआं में मिली बड़ी सफलता मिली है, जिसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान पुलिस और एसओजी द्वारा सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के समीप चेकिंग के दौरान 10 दिन के भीतर तीसरी बड़ी सफलता प्राप्त की है। कोतवाली लालकुंआ व एसओजी टीम ने 210 नशीले इंजेक्शन के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है, प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस चैकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास से 02 अभियुक्तों के कब्जे से 210 नशीले इंजेक्शन बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज कश्यप पुत्र स्व0 ओमकार कश्यप निवासी हरिपुर पूर्णानन्द पो0 अर्जुनपुर थाना हल्द्वानी और धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र नन्हे लाल मौर्या निवासी गोल्डन फर्नीचर चौधरी कालौनी मण्डी हल्द्वानी शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट, महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, कांस्टेबल आनन्द पुरी, एसओजी से सन्तोष बिष्ट और भूपेन्द ज्येष्ठा शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिन के भीतर लालकुआं पुलिस द्वारा नशीले इंजेक्शनों की तीसरी खेप बरामद की है, तीनों बार में सैकड़ो की संख्या में नशीले इंजेक्शनों की हल्द्वानी को आपूर्ति की जा रही थी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव