सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल पुलिस को आज डीसीआर नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि *एक संदिग्ध वाहन थार (UK 06 BC 7200, काला रंग) जिसमें कुछ संदिग्ध लोग सवार* हैं, नैनीताल से भागकर कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। यह वाहन संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।
*इसे पहले चौकी बारापत्थर और फिर चौकी मगोली में रोकने का प्रयास* किया गया, लेकिन दोनों स्थानों पर वाहन चालक ने *बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास* किया।
उक्त सूचना पर *थानाध्यक्ष पंकज जोशी के निर्देशानुसार सघन चेकिंग* अभियान चलाया गया। *नैनीताल तिराहा पर संदिग्ध वाहन को रोका* गया।
वाहन में सवार *1. रोहित पुत्र स्वर्गीय राजन प्रसाद* (निवासी हाईड्रिल गेट, हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष) और *2. रिवराज सिंह पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह* (निवासी गौलापार, सीतापुर, थाना चोरगलिया, उम्र 20 वर्ष) *शराब के नशे में* पाए गए।
—उनका मेडिकल परीक्षण सीएचसी कालाढूंगी में करवाया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब का सेवन किया था और वे शराब के नशे में वाहन चला रहे थे।
उक्त *वाहन को सीज* कर लिया गया है, और दोनों व्यक्तियों को शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
*गिरफ्तारी टीम:*
1. SO पंकज जोशी
2. हे0का0 राजाराम
3. कानि0 विवेक कुमार
4. कानि0 मिथुन कुमार
5. कानि0 वीरेन्द्र राणा

More Stories
हरिद्वार के बाहदराबाद का उस्मान चलने फिरने मे है लाचार, लेकिन नामाकुल फिर भी कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, बाहदराबाद पुलिस ने लाखो रुपयों की चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
एसएसपी श्वेता चौबे की टीम ने नशे के नेटवर्क पर कि पुनः सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,टीम ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया सीज, उत्तरप्रदेश मे शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी.!
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,