सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक युवती के परिजनों ने कुछ युवकों द्वारा नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस इस मामले में तीन व्यापारी पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को दिखाया। युवक के दोस्तों ने लड़की का अश्लील फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक लड़की को एक रिसॉर्ट में बुलाने का प्रयास भी कर रहे थे। नाबालिग ने जब परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार से तीन युवकों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

More Stories
यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई व हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
सौंग बाँध प्रभावित एवं विस्थापित विकास समिति ने की बैठक, सौंग बाँध परियोजना से प्रभावित और विस्थापित हो रहे ग्रामीणों की समस्याओ को दूर करने उपायो पर किया विचार विमर्श !