
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
*शराब पीकर वाहन चलाना टैक्सी चालक को पड़ा महंगा, खैरना पुलिस ने किया चालक को गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण*
*सवारियों को बस से किया उनके गंतव्य को रवाना*
●●●●●●●●●●●●●●●●●
*सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश* लगाने हेतु *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाने एवम यातायात *नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश* पर सभी थाना/सीपीयू व यातायात प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
*दिनाँक- 27/10/2023 को जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के अंतर्गत 362 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26 वाहन सीज, 12 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*
इसी क्रम में आज दिनांक 28-10-2023 को *खैरना चौकी प्रभारी द्वारा* पुलिस टीम के साथ वाहन चैकिंग के दौरान *वाहन संख्या UK01TA3998 को रोककर चैक किया गया जिसे अल्मोड़ा निवासी चालक* चला रहा था जो कि रानीखेत से हल्द्वानी जा रहा था, वाहन में सवारियां बच्चे भी बैठे थे और चालक शराब के नशे में एवम बिना कागज वाहन चलाता पाया गया। चालक के विरुद्ध धारा 185/ 202/207 एमबी एक्ट में कार्यवाही करते हुए *गिरफ्तार* कर *वाहन को सीज* किया गया ।
*वाहन में सवार सवारियों को केएमओयू बस के माध्यम से गंतव्य को रवाना किया गया।*
*चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*
नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*पुलिस टीम*
1- *उ0 नि0 दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना*
2- *का0 राजेंद्र सती*

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं