
पर्यटन नगरी नैनीताल में विगत कुछ दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कुछ नवयुवक माल रोड पर स्टंट करते हुए तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्वयं के साथ राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।
जिसका संज्ञान एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लेकर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को ऐसे स्टंटबाजों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में आज श्री आदेश कुमार, यातायात निरीक्षक नैनीताल द्वारा सायंकालीन रूटीन चेकिंग के दौरान माल रोड में तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक एवं स्कूटी चलाने वाले 6 स्टंटबाजों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 6 मोटर बाइक सीज की गई।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 34 लोगों के विरुद्ध भी एम.वी. एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16500 रुपए का संयोजन वसूल किया गया। बताया गया कि उपरोक्त कार्यवाही भविष्य में भी प्रचलित रहेगी।


More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन
मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह, डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार पर साधा निशाना !