
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल पुलिस ने स्टील फैक्ट्री के पास मिली 14 वर्षीय बच्चे की लाश मामले को मात्र 24 घंटो मे ही सुलझा कर रख दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाशंकर कश्यप* पुत्र पूरन लाल कश्यप निवासी बोरा कालोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल मूल पता दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश थाना मुखानी में अपने गांव के ही सत्यवीर पर अपने बेटे की हत्या का शक जाहिर किया था जिसके बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में पुलिस ठीम का गठन किया गया व घटना के कुशल अनावरण हेतु घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी कैमरो को चैक किया गया *मृतक एक अन्य 08 वर्ष के बच्चे के साथ जाता दिखाई दिया,* पूछताछ बच्चे ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर द्वारा मृतक धर्मेन्द्र कश्यप को लाने हेतु भेजा था।
*अभियुक्त सत्यवीर की तलाश व पतारसी के दौरान आज सुबह गणपति मार्बल से 100 मी० स्टील फैक्ट्री की तरफ से गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ-*
अभियुक्त सत्यवीर बताया कि मृतक की माँ के साथ उसके नाजायज सम्बन्ध थे, जिस कारण मुझसे रंजिस रखता था व हमेशा गाली गलौज करता रहता था। मुझे डर था कि कही मृतक यह बात अपने पिता व किसी को बता न दे। इस वजह से मैंने अपने बच्चे के माध्यम से उसे घर पर बुलाया उसे स्टील फैक्ट्री के जंगल मे जंगली मुर्गा मारने के बहाने ले गया और फिर उसका *गला दबाकर मार पर उसको वही जंगल में फेंक आया।*
*गिरफ्तारी-*
सत्यवीर पुत्र स्व0 ओम प्रकाश कश्यप निवासी दिमना पऊचा तहसील मीरगंज जिला बरेली मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष।
1- उ0नि0 पंकज जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)
2- उ0नि0 बलवंत सिंह कम्बोज (प्रभारी चौकी आरटीओ)
3- अपर उ0नि0 प्रकाश आर्या
4- कानि0 सुनील आगरी
5-कानि0 रविन्द्र खाती
6-कानि0 बलवंत सिंह
7-कानि0 जगदीश राठौर

More Stories
हरिद्वार के बाहदराबाद का उस्मान चलने फिरने मे है लाचार, लेकिन नामाकुल फिर भी कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, बाहदराबाद पुलिस ने लाखो रुपयों की चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
एसएसपी श्वेता चौबे की टीम ने नशे के नेटवर्क पर कि पुनः सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,टीम ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया सीज, उत्तरप्रदेश मे शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी.!
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,