
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
एसएसपी नैनीताल ने जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को अपने–अपने क्षेत्रों में यातायात जागरूकता और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज आदेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक यातायात नैनीताल* द्वारा नैनीताल शहर में वाहन चेकिंग के दौरान एक घरेलू सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन चालक को आवश्यक दस्तावेज न रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन को सीज किया गया। वाहन चालक द्वारा वर्ष 2018 से गाड़ी का फिटनेस समाप्त हो जाने के उपरांत भी फिटनेस रिन्यू नहीं कराया गया और अपने वाहन में एलपीजी सिलेंडरों को सप्लाई कर रहा था।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक