सोनु कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
सूचना के अधिकार के अंतर्गत हल्द्वानी निवासी हेमंत गौनिया ने बीती एक जून को नैनीताल एस.एस.पी.कार्यालय को पत्र लिखकर जिले में पुलिस के पास मौजूद घोड़ों पर कुछ सूचनाएं मांगी थी। सूचना देते हुए प्रभारी घुड़सवार पुलिस की तरफ से बताया गया कि उनके पास वर्तमान में आठ घोड़े उपलब्ध हैं जिनके नाम, लिंग और उम्र निम्न है।
1. अगरजीत – घोडा – 24 वर्ष
2. रानी – घोडी – 23 वर्ष
3. फ्योली – घोड़ी – 23 वर्ष
4. नीलम – घोड़ी – 12 वर्ष
5. रूबी – घोड़ी – 11 वर्ष
6. चंचल – घोड़ी – 12 वर्ष
7. आकाश – घोड़ा – 12 वर्ष और
8. अलमस्त – घोड़ा – 12 वर्ष
सूचना में जानकारी दी गई कि 16 दिसंबर 2016 को घुड़सवार पुलिस की घोड़ा शाखा स्थापित हुई। नियमानुसार घोड़े को नाश्ते में चना दाल, जौ दला, चोकर गेंहू, नमक और हरी घांस खिलाई जाती है। लंच के दौरान दला चना, दला जौ, चोकर गेहूं, जइ दली, नमक आदि दिया जाता है जबकि रात को चना दाल, जौ दला, चोकर गेंहू, नमक, तेल अलसी और सूखी घास दी जाती है। घोड़ों को गर्मी से राहत देने के लिए सीलिंग फैन और कूलर लगाए गए हैं जबकि जाड़ों में चोगा(झूल)और पर्दों की व्यवस्था की जाती है।
पुलिस कार्यालय से बीती सात जून को मिली जानकारी के अनुसार इन घोड़ों के रखरखाव और देखरेख में वर्ष 2016-17 से अबतक कुल ₹68,72,156/=(अड़सठ लाख बहत्तर हजार एक सौ छप्पन रुपये)खर्च हुए हैं। इसी क्रम में वर्ष 2016 से 2023 तक शासन से कुल ₹1,16,08,873 की धनराशि प्राप्त हुई जबकि घोड़ों की देखरेख और रखरखाव में कुल ₹1,03,07,933 खर्च हो गए और ₹13,00,940 बांकी हैं।

More Stories
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !