March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस ने ज्वेलर्स और शराब की दुकान मे चोरी के आरोप मे “नेता” को किया गिरफ्तार।

 

नैनीताल की कालाढूंगी पुलिस ने शराब की दुकान और एक ज्वैलर्स की दुकान मे हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए नेता सिह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपी के पास से पुलिस को एक आयताकार चाँदी का टुकडा वजन लगभग 150 ग्राम व 02 छोटे पर्स जिस पर अंग्रेजी में शुभ ज्वैलर्स लिखा है व एक पायल की पन्नी जिस पर SVR -70 आदि अंकित है तथा 5070/- रूपये बरामद किये है प्राप्त सूचना के आधार पर पारस रस्तोगी पुत्र अतुल कुमार रस्तोगी की दुकान शुभ ज्वैलर्स में अज्ञात चोरो द्वारा पीछे की दीवार तोडकर* दुकान में रखे चाँदी से आभूषण, मूर्ती, चाँदी गिलास चम्मच प्लेट , सिक्के ग्राम 02 सिक्के, टॉप्स चाँदी, बाली, चाँदी की अंगूठी व पुरानी चाँदीआदि चोरी कर लिए साथ ही पास में बैलपडाव बाजार में स्थित अंग्रेजी व *देशी शराब की दुकान में भी सेंधमारी कर विदेशी मदिरा की बोतलो सहित गल्ले में रखे रूपये मिलाकर कुल 24840/- रूपये* (चौबीस हजार आठ सौ चालिस रूपये ) व *देशी दुकान के गल्ले से 4270/- रूपये चोरी कर लिए थे जिसके बाद पुलिस ने सुराग परस्ती करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथ चोर के साथी की तलाश की जा रही है पकडे गये *गिरफ्तार अभियुक्त-का नाम* नेता सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा थाना पसगवाँ जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष को पकडने वाली टीम मे उ0नि0 गुलाब सिंह कम्बोज– हे0 का0 राजाराम सिंह का0 अमनदीप सिह शामिल रहे

You may have missed

Share