
नैनीताल पुलिस ने एक सिद्ध मंदिर मे से करीब आधा कुंतल के घटे को चोरी करने वाले शातिर चोर सहित जानते बूझते भूमिया के मंहगे घंटे को कोडियो के भाव खरीदने वाले कबाडी को गिरफ्तार किया है प्राप्त सूचना के आधार पर उमेद सिंह मनराल पुत्र स्व0 हीरा सिंह मनराल निवासी ग्राम गोरीयुलधार नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में दिनांक 02.09.2024 की *रात्रि में नैना गांव थाना तल्लीताल स्थित भूमिया मंदिर से 51- 52 किलो का घंटा जिसकी वर्तमान कीमत ₹40000 है, को अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में चुराने* के संबंध में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 19 / 24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य चौकी प्रभारी ज्योलीकोट के सुपुर्द की गई घटना की संवेदनशीलता* के दृष्टिगत *एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल टीम गठित* कर *चोरी का खुलासा कर माल बरामद करने के निर्देश* दिए गए। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल,* क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश सिंह बोरा के नेतृत्व* में *03 अलग अलग टीमों का गठन* किया गया। उक्त तीनों टीमों द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी व सर्विलांस की मदद से दिनांक 07.09.2024 को *चोरी में लिप्त 02 अभियुक्तों को थाना काठगोदाम क्षेत्र में एसबीआई रानीबाग के बगल में स्थित कबाड़ी की दुकान से गिरफ्तार* किया गया, तथा *उनके कब्जे से मंदिर से चोरी उक्त घंटा भी बरामद* किया गया पकडे गये आरोपीयो के नाम *1.मो0 शफीक उर्फ गुड्डू* पुत्र इलाही बक्श निवासी बनभूलपुरा हल्द्वानी उम्र 60 वर्ष*2.निखिल नेगी पुत्र पूरन सिंह नेगी* निवासी देवलढूंगा, बिष्ट स्टेट बीरभट्टी नैनीताल बताये गये पुलिस को पूछताछ* में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि *निखिल नेगी उपरोक्त द्वारा मंदिर से घंटा चोरी किया गया जिसे मो0 शकील उर्फ गुड्डू द्वारा खरीदा गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे रमेश बोहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल* का0 मब्बू मियां.हे0का0 गोपाल टम्टा .रि0का0 हरीश गोस्वामी.रि0का0 राहुल कुमार,.उ0नि0 अविनाश मौर्य,
*चौकी प्रभारी ज्योलीकोट*.हे0का0 सुखपाल सिंह.पीआरडी विपिन चंद्र.चालक दीपक जोशी और
*सर्विलांस टीम*.उ0नि0 संजीत राठौर.का0 चंदन नेगी का सहयोग रहा।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !