
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जनपद में ईनामी/ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *उपनिरीक्षक रजत कसना* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा *एफ०आई०आर० न० 1941/2002 धारा 398, 401 भादवि०* से सम्बन्धित स्थाई वारंटी / ईनामी अभियुक्त नौशाद को बीती रात को *नैनीताल पुलिस टीम द्वारा जिला हापुड़ की सिंभावली थाने की टीम के साथ मिलकर* सुरागरसी पतारसी कर दबिश दी गई। जिस दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस और फरार अभियुक्त के बीच मुठभेड के दौरान पुलिस ने घायल अवस्था में ईनामी उपरोक्त को नवादा हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त *पिछले 22 वर्षों से लगातार फरार* चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध *10,000 रुपए का इनाम* घोषित किया गया था।
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः*
नवादा नहर नया पुल के पास व दिनांक 24.11.2024
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
नौशाद पुत्र नूर हसन उर्फ नूरा उर्फ नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला जमाईपुरा बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ व हाल पता – निडोली थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* एक अवैध तमन्चा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर ।
*2.* एक मोबाइल फोन ।
*3.* मोटर साइकिल होण्डा साइन रजि0नं0 UP14DY 9282

*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
*1.* मु0अ0सं0 1941/2002 धारा 398, 401 भादवि थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल (उत्तराखण्ड) ।
*2.* मु0अ0सं0 336/2011 धारा 392,411 भादवि थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
*3.* मु0अ0सं0 224/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।
*4.* मु0अ0सं0 44/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।
*5.* मु0अ0सं0 27/2024 धारा 379,411 भादवि थाना गीडवाना जनपद गीडवाना (राजस्थान)।
*6.* मु0अ0सं0 319/2024 धारा 109 बीएनएस व 3/25/57 आर्म्स एक्ट थाना सिम्भावली जनपद हापुड़।
*गिरफ्तारी पुलिस टीम*
*1-* उ0नि0 रजत सिंह कसाना।
*2-* का0 अनिल गिरी।
*3-* का0 सोनू सिंह।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!