
उत्तराखंड के मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना “नशामुक्त देवभूमी”अभियान को लेकर उत्तराखंड पुलिस कितनी गंभीर है इसकी ताजी बानगी आज नैनीताल जिले मे देखने को मिली जहां एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट की टीम में हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी तथा बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर* के पर्यवेक्षण में नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी* के नेतृत्व में *ANTF सहित कालाढूंगी पुलिस टीम* द्वारा 01 स्मैक तस्कर को *255 ग्राम अवैध स्मैक* की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस कार्यवाही-*
दिनांक *21.04.2023* को *श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी* के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था व चेकिंग के दौरान *01 तस्कर* को कालाढूंगी क्षेत्र से *255 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।
*अभियोग का विवरण*
मुकदमा एफआईआर नं0-72/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
*घटनास्थल*
नैनीताल रोड स्थित ब्रह्म बूबू मंदिर के गेट से 100 मीटर कालाढूंगी की ओर जंगलों के बीच।
*बरामदगी*
*255 ग्राम अवैध स्मैक* तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन *मो0 साइकिल बजाज CT 110 संख्या:–UP25DE1909*
*अभियुक्त का नाम*
बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी बिबनी पोस्ट नौगांव थाना अलीगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।
*कार्यप्रणाली*
अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है जहां से वह स्मैक बनाकर लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊ के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी करता है। आज भी यह अभियुक्त एक अल्मोड़ा निवासी तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
*आपराधिक इतिहास* अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
*पुलिस टीम थाना कालाढूंगी-*
1. श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष।
2. उ0नि0 हरजीत सिंह।
3. एएसआई लखविंदर सिंह ।
4. कानि0 रविंद्र लाडी ।
5-कानि0 अखिलेश तिवारी।
6-कानि0 किशन नाथ ।
*नोट:–एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।*

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !