सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल स्तर पर स्कूल बसों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संचालित विभिन्न स्कूल/कॉलेज में बच्चों लाने- ले जाने में संचालित स्कूल बसों/वैन में सुरक्षा मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा, परिचालक, अटेंडेंट एवं सीटिंग कैपेसिटी की अनियमितता तथा मानको के विरुद्ध पाए जाने पर संचालित स्कूल बसों/वैन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को श्री आदेश कुमार यातायात निरीक्षक रामनगर द्वारा काशीपुर रोड में स्कूल बसों के औचक निरीक्षण के दौरान मानकों के प्रतिकूल अनियमितता (अग्निशमन उपकरण के एक्सपायर होने एवं स्कूल बसों में फर्स्ट बॉक्स नहीं पाए जाने पर) उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
जिस दौरान दो वाहन चालकों के विरुद्ध डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही एवं ओवरलोड में दो ट्रक को सीज करते हुए कुल 32 चालान किए गए।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा