
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन लगाम के तहत वाहन स्वामियों को नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में तथा *डॉ जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं श्रीमती अंजना क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल* के नेतृत्व में *दिनांक 20.05.2026* को धर्मशाला मार्ग तल्लीताल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
*1-* चेकिंग के दौरान *उ0नि0 सतीश उपाध्याय द्वारा वाहन संख्या UK04TB-4175 स्कूटी* को रोककर चेक किया गया, जिस पर दो लोग सवार थे। वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आधार कार्ड जांचने पर चालक की जन्मतिथि 01.01.2010 पाई गई, जिससे उसका नाबालिग होना स्पष्ट हुआ। पूछताछ में चालक ने बताया कि *वाहन स्वामी द्वारा उसे 500 रुपये किराये पर स्कूटी चलाने* के लिए दी गई थी।
ई-चालान मशीन से जांच करने पर *वाहन मौ० समी कुरैशी पुत्र मौ० रफी निवासी हरिनगर वार्ड बूचड़खाना तल्लीताल नैनीताल* के नाम पंजीकृत पाया गया। वाहन को *धारा 199(A)/3/181/39/192/194(D)/146/196/207 मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत *चालान कर वाहन सीज* किया गया तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में *मु0 एफआईआर सं0-22/2025 धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग चालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*2-* इसी क्रम में *वाहन संख्या UK04TB-4270 स्कूटी 125 CC* को भी चेकिंग के दौरान रोका गया। वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस एवं कागजात मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आधार कार्ड जांचने पर चालक की जन्मतिथि 01.01.2010 पाई गई, जिससे उसका नाबालिग होना पाया गया। चालक ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा उसे 500 रुपये किराये पर वाहन चलाने हेतु दिया गया था।
ई-चालान मशीन से जांच करने पर उक्त *वाहन महबूब हुसैन सिद्दीकी पुत्र महमूद हुसैन सिद्दीकी निवासी हरिनगर वार्ड बूचड़खाना तल्लीताल नैनीताल* के नाम पंजीकृत पाया गया। वाहन को *धारा 199(A)/3/181/39/192/194(D)/146/196/207 मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत चालान कर सीज किया गया तथा संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में *मु0 एफआईआर सं0-21/2025 धारा 199(A) मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग चालक को उसके परिजनों के संरक्षण में दिया गया।
*निर्देश:-*
*नैनीताल पुलिस द्वारा नाबालिगों को वाहन देने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की जाती है कि नाबालिग बच्चों को वाहन न दें तथा यातायात नियमों का पालन करें।*

More Stories
कबाड़ बीनने की आड़ में बंद मकान से की लाखों की चोरी, 3 शातिर चोरों को माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ, लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य
धामी का ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल : सुबह सुनी फरियाद, शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद