
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देश डॉ जगदीश चन्द्र एसपी अपराध यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद में *दिनांक 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक एक सप्ताह का विशेष वाहन निरीक्षण अभियान* चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा *स्कूली बच्चों का परिवहन* करने वाले वाहनों एवं यात्री वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
*वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, यातायात नियमों* के अनुपालन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
*अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का विवरण*
* *2,674 वाहनों की जांच:* एक सप्ताह के दौरान कुल 2,674 वाहनों का निरीक्षण किया गया।
* *373 वाहनों के चालान:* चेकिंग के दौरान पाई गई अनियमितताओं के दृष्टिगत मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 373 वाहनों के चालान किए गए।

* *04 वाहन सीज:* नशे की हालत में वाहन चलाने पर 04 वाहनों को सीज किया गया।
* *3,135 व्यक्तियों को जागरूक किया:* वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को यातायात नियमों, सीट बेल्ट की उपयोगिता, वाहन की गति सीमा एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
निरीक्षण के दौरान *मोटर वाहन अधिनियम* की संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को अपनी कमियों को तत्काल दूर करने एवं भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी गई। विशेष रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराया गया।
*नैनीताल पुलिस की अपील*

नैनीताल पुलिस सभी स्कूल प्रबंधन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस एवं सुरक्षा मानक पूर्ण रखें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

More Stories
संविधान दिवस 26 नवंबर की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,
हरिद्वार के भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद,sdrf क़ी टीम दो लापता युवकों की तलाश लगातार जारी.!
करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार