October 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी सिविल लाइन पुलिस और एसओजी क़ी टीम ने एक शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी पुलिस पर फायर करते हुए होना चाह रहा था फरार,मुठभेड़ के दौरान पुलिस क़ी गोली लगने के चलते पहुंच गया जिला अस्पताल !

मुज़फ्फरनगर क़ी थानाक्षेत्र सिविल लाईन में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा 01 महिला के कुण्डल छीनकर भाग जाने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाइन पुलिस एवं एसओजी की टीमों का गठन किया गया था।

आज दिनांक 02.10.2026 को देर रात्रि गठित टीम द्वारा रुड़की रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रामपुर तिराहा की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर मोटरसाइकिल को तेजी से वापस मोड़कर भागने लगा। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश का पीछा किया गया। कूछ दूरी पर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल तीव्रगति होने के कारण अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी जिस पर वह बदमाश मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश परवेज पुत्र असलम घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया 01 कुण्डल, घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed

Share