
मुज़फ्फरनगर की थाना नई मण्डी पुलिस ने भोले-भाले लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर व दुष्कर्म/छेडछाड के झूठे अभियोग में फंसाकर अवैध धन की वसूली करने वाले गिरोह का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण 1. आफताब पुत्र नवाब 2. रियासत पुत्र अनवर 3. परवेज पुत्र अनवर 4. साजिद पुत्र समसू निवासीगण ग्राम रथेडी थान नईमण्डी, मुजफ्फरनगर व अभियुक्ता वरजीना पत्नी कुदरत अली निवासी ग्राम गढी सरवट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा हनीट्रैप का एक गिरोह बनाया गया है। इन लोगों के द्वारा सीधे-साधे लोगों को अभियुक्ता वरजीना के माध्यम से हनीट्रैप में फंसाया जाता है तथा बाद में विभिन्न थानों पर छेडछाड/दुष्कर्म करने का अभियोग पंजीकृत कराकर समझौते के नाम पर लोगों को भय दिखाकर अवैध धन की वसूली की जाती है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/231/212/308(7)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्ता सहित 04 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* वरजीना पत्नी कुदरत अली निवासी ग्राम गढी सरवट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* आफताब पुत्र नवाब निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* रियासत पुत्र अनवर निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* साजिद पुत्र समसू निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* परवेज पुत्र अनवर निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/231/212/308(7)/3(5) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*पूछताछ का विवरण-*
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है तथा लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर अवैध धन की वसूली करने का कार्य करते हैं। हम लोग गिरफ्तार अभियुक्ता वरजीना के माध्यम से भोले-भाले लोगो को छेडखानी व बलात्कार के झुठे आरोपो मे फंसाकर, थाने पर तहरीर देकर मुकदमा लिखवाते हैं तथा बाद में फैसला करने के नाम पर उससे मोटी रकम वसूलते हैं तथा फैसला कर लेते है। हमारे द्वारा थाना नई मण्डी, सिखेडा आदि पर कई लोगों के विरुद्ध झूठे मुकदमें लिखवाये गये तथा बाद में उनसे मोटी रकम वसूलकर फैसला कर लिया गया। इसी प्रकार से हम सबने मिलकर थाना सिडकुल हरिद्वार उत्तराखण्ड मे मु0अ0सं0 504/25 धारा 126/333/74/75(1)/75(2)/78(1)/78(2) बीएनएस बनाम मौ0 शालिक पुत्र दिलशाद व सैय्यद फैज पुत्र सैय्यद तारिक निवासीगण रथेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फनगर पंजीकृत कराया गया था जिसके फैसले के लिये हमारे द्वारा उनसे 10 लाख रूपये की मांग की गयी थी। हम ऐसे ही भोले-भाले लोगो को फंसाकर मोटी रकम कमाते है।
*गिरफ्तार अभियुक्त रियासत उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/231/212/308(7)/3(5) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 03/21 धारा 420/504/506 भादवि व 66सी/67 आईटी एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 159/21 धारा 188/171 जी भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0 196/21 धारा 307/323/324/326/427/506 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। मु0नगर
*5.* मु0अ0सं0 1341/2006 धारा 147/148/323/324/504 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* म0उ0नि0 बबली सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 605 यशपाल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2399 पवन कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15,000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द