
मुज़फ्फरनगर की थाना चरथावल पुलिस ने युवती से छेडछाड करने व परिजनों द्वारा विरोध करने पर हमला कर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त दिलशाद उर्फ मुकद्दस पुत्र मुर्तजा द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेडछाड कर मोबाईल नंबर दिया गया। उनकी पुत्री द्वारा उन्हे यह बात बताई गयी तथा जब उनके द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो अभियुक्त द्वारा उनके उपर हमला किया गया तथा धमकी देते हुए फरार हो गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 82/2026 धारा 131/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.05.2026 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* दिलशाद उर्फ मुकद्दस पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*पंजीकृत अभियोग-*
*1.* मु0अ0सं0- 82/2026 धारा 131/115(2)/351(3) बीएनएस थाना चरथावल, मुजफ्फऱनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 राजेश शर्मा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 1400 राहुल गिरि थाना चरथावल, मुजफ्फऱनगर।
*3.* का0 1034 तेजेन्द्र धामा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर

More Stories
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
मसूरी मे जाम से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने की बड़ी पहल, अब रिक्शाओ की जगह दोड़ेंगे ई रिक्शा वाहन, एस डी एम मसूरी की निगरानी मे हुआ ई रिक्शा का सफल ट्रायल !