August 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने “देशद्रोही ” शालीम को किया गिरफ्तार, हिंदुस्तान मे रहकर मातृभूमि की जड़ो मे ही डाल रहा था मट्ठा,जनसेवा केंद्र की आड़ मे कर रहा था जाली नोटों का व्यापार,पकडे गए आरोपी के पापीस्तान से भी जुड़े है तार, पुलिस ने शालीम के साथ मज़िद और जीशान को भी किया गिरफ्तार, पकडे गए आरोपी कोरियर के माध्यम से मांगते थे जाली नोट,एसएसपी मुज़फ्फरनगर ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर की15000 ₹ ईनाम की बौछार.!

मुज़फ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने देश मे रहकर मातृभूमि की जड़ो मे मट्ठा डालने वाले तीन विद्रोर्मियों को गिरफ्तार किया है पुलिव ने आरोपियों के कब्ज़े से एक लाख रुपयों की जाली करेन्सी बरामद की है प्राप्त जानकारी के आधार पर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन तीनो को गिरफ्तार कर देश की अर्थव्यवस्था को खराब करने वालों जेल भेजा है थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति वैगनार कार में जाली करेन्सी लेकर खतौली की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात एक वैगनार कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु पुलिस टीम को देखकर गाडी में बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बसी गेट खतौली रोड से अभियुक्तगण 1. सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 2. माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 3. जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर पर जाली करेन्सी लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख रुपये कीमत के जाली नोट, वैगनार कार व 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*

*1.* सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ ।

*2.* माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ ।

*3.* जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1- मु0अ0सं0 343/2026 धारा 179,180 बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल 01 लाख रुपये कीमत के)

✔️ 01 वैगनआर गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 17 BT 7239

✔️ 03 मोबाइल फोन

 

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मवाना के रहने वाले अपने साथी साहिल व साहनवाज से 40,000 रुपये में 1,00,000 नकली रुपये मंगाते है जिन्हे हम लोग बाजार में घूम फिर कर चलाते है। हम कई बार इन रुपयों में अपना मुनाफा कमाकर मुसर्रफ पुत्र नामालूम निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर जो सकौती मेरठ में बेकरी चलाता है, उसे दे देते है। साहिल व साहनवाज अपने बैंग्लौर के रहने वाले माइकल फर्नाडीज से 30,000 रुपये में नकली 1,00,000 रुपये मंगाते है। साहिल व साहनवाज बंगलौर से कुरियर के द्वारा नकली नोट मंगाते है जिनहे हम फर्जी नाम पता देकर रिसीव करते है और उसका कोड नम्बर शाहनवाज व साहिल हमे दे देते है। जिसे दिखाकर हम लोग कुरियर कम्पनी से नकली नोटो का कुरियर प्राप्त करते है। साहिल व साहनवाज हम लोगो को क्यूआर कोड भेजते है जिसपर हम लोग इन नकली नोटों की कीमत 01 लाख रुपयों के 30 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से बंगलौर वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर देते है तथा 10 हजार रुपये नगद साहिल व शाहनवाज को देते है। यह रुपये जो हमसे प्राप्त हुए है यह वही है जो कोरियर के माध्यम से हमने रिसीव किये है।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1-* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2-* उ0नि0 ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3-* उ0नि0 सूर्यप्रताप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4-* उ0नि0 छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5-* उ0नि0 तेजवीर सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6-* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*7-* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*8-* है0का0 244 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*9-* है0का0 176 अमरदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*10-* है0का0 1246 अमित तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*11-* है0का0 1330 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट-* उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Share