March 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की थाना नई मंडी पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद 1 वाँछित 15 हजार रुपये के इनामी गौकश को गोलाबारी मे घायल सहित कुल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र किए बरामद ।

 

मुज़फ्फरनगर की थाना नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 01 वाँछित एवं 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गौकश अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपियों के कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र भी बरामद हुए है प्राप्त जानकारिनके अनुसार आज थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सिसौना पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागोंवाली की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को रजवाहे की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जानकर तीव्र गति एवं बारिश के कारण रास्ता गीला होने के कारण उक्त मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी जिस पर दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेजं में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश महबूब पुत्र महमूद घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश नरेश पुत्र दिलेराम को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से गौकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1-* महबूब पुत्र महमूद नि० मदीना कालौनी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर (घायल, वांछित एवं पुरस्कार घोषित)

*2-* नरेश पुत्र दिलेराम नि० ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर ।

*बरामदगीः-*

गौकशी के उपकरण- 02 छुरी, 01 कुल्हाडी, 01 लकडी का गुटका, 01 पल्ली, 01 कट्टा व 02 रस्सी के टुकडे ।

02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त महबूब उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0स0 338/2020 धारा 379 आई0पी0सी0 थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

2. मु0अ0स0 343/2020 धारा 380/411 आई0पी0सी0 थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

3. मु0अ0स0 002/2021 धारा 380 आई0पी0सी0 थाना छपार, मुजफ्फरनगर ।

4. मु0अ0स0 476/2019 धारा 379/411 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

5. मु0अ0स0 344/2021 धारा 380/411/457 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

6. मु0अ0स0 1419/2018 धारा 379/411 आई0पी०सी० थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

7. मु0अ0स0 008/2026 धारा 3/5/8 सी0एस0एक्ट थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर । *(वांछित एवं पुरस्कार घोषित)*

8. मु0अ0स0 071/2026 धारा 3/5/8 सी0एस0एक्ट व 60(2) बी0एन0एस0 थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर । *(वांछित एवं पुरस्कार घोषित)*

9. मु0अ0स0 011/2004 धारा 392/395504 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

10.मु0अ0स0 156/2021 धारा 380/411 आई0पी0सी0 थाना देबबन्द सहारनपुर

11.मु0अ0स0 158/2021 धारा 25/3 आर्म0 एक्ट0 थाना देबबन्द सहारनपुर

12.मु0अ0स0 0721/2021 धारा 307/34 आई0पी0सी0 थाना देबबन्द सहारनपुर

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नरेश उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0स0 0115/2016 धारा 4/25 आर्म0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

2. मु0अ0स0 404/2016 धारा 25 आर्म0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

3. मु0अ0स0 224/2017 धारा 20/8 एन0डी0पी0एस0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

4. मु0अ0स0 474/2019 धारा 3/25 आर्म0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

5. मु0अ0स0 30/2021 धारा 307 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

6. मु0अ0स0 031/2021 धारा 3/25/27 आर्म0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

7. मु0अ0स0 021/2023 धारा 136 वि0 आधि० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

8. मु0अ0स0 37/2023 धारा 3/25 आर्म0 एक्ट० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

9. मु0अ0स0 145/2012 धारा 110 (G) थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

10.मु0अ0स0 559/2006 धारा 379/411 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

11. मु0अ0स0 638/2012 धारा 379/411 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

12. मु0अ0स0 683/2006 धारा 379/411 आई०पी०सी० थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

13. मु0अ0स0 745/2006 धारा 379/411 आई0पी0सी0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

14. मु0अ0स0 001/2007 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

15.मु0अ0स0 58/2004 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

16.मु0अ0स0 146/2003 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

17.मु0अ0स0 493/2007 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

 

*नोट-* घायल / गिरफ्तार अभियुक्त महबूब उपरोक्त थाना नई मंडी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/26 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व मु0अ0सं0 71/26 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 व 60(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* प्रभारी निरी0 बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*2.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*3.* उ0नि0 अमित कुमार थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*4.* उ0नि0 सन्दीप कुमार थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*5.* है0का0 318 सुशील चौधरी थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*6.* का0 963 हिमांशू चौधरी थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*7.* का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*8.* का0 669 अनिल कुमार थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

*9.* का0 2228 हरिओम कुमार थाना नई मंडी , मुजफ्फरनगर ।

 

You may have missed

Share