March 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की थाना नईमण्डी पुलिस ने हत्या के अभियोग का किया सफल खुलासा,हत्या मे शामिल 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों की निशांदेही से आलाकत्ल 2 डन्डे व 1 चाकू किया बरामद।

 

दिनांक 16.02.2026 को वादी गुलशेर पुत्र फजलू रहमान नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि कि गांव के ही साहिद पुत्र मूसा व उसके पुत्रों सहमा व अबूबकार ने मेरे भाई पर लाठी, डन्डो व चाकू से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 72/26 धारा 115(2)/131/110 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दौराने उपचार वादी के भाई की दिनांक 19.02.2026 को मृत्यु हो गयी। जिसके पश्चात उक्त अभियोग मे धारा 103(1) बीएनएस की वृद्दि की गयी थी। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

आज दिनांक 25.03.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बागोवाली से सिसौना जाने वाली रास्ते पर मदरसे वाले रास्ते पर बने कट के पास से उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशांदेही से 02 आलाकत्ल डन्डे व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* सहमा पुत्र साहिद नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 19 वर्ष

*2.* अबूबकर पुत्र साहिद नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 वर्ष

*3.* साहिद पुत्र मूसा नि0 ग्राम बागोवाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 58 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 02 डन्डे व 01चाकू (आलाकत्ल)

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0स0 72/2026 धारा 131/103 (1)/3(5) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि पिछले महीने में हमारा गांव के रहने वाले उवेश उर्फ आवेश के परिवार के साथ झगडा हो गया था। जिसमें हम तीनों ने उवेश उर्फ आवेश के साथ लाठी व डन्डो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी आज हम लोग यहां से भागने की फिराक में थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 अमित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1981 कुलदीप, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 803 गौरव थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 1975 कपिल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share