
मुज़फ्फरनगर की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सुनार की दुकान से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 शातिर चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गयी 05 अंगूठी (पीली धातू) की बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार- दिनाँक 03.02.2026 को वादी नवीन कुमार शर्मा पुत्र आनन्द कुमार शर्मा निवासी मोती महल थाना कोतवाली नगर मु0नगर के द्वारा लिखित तहरीर देते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस को बताया कि वह दिनाँक 02.02.26 को सर्राफा बाजार मुजफ्फरनगर स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 05 अदद पीली धातू की अंगूठी को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 0048/2026 धारा 305 क बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 09.02.2026 को उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चरथावल रोड से न्याजुपुरा जाने वाले रास्ते से 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 05 अंगूठी पीली धातु बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता:-*
*1.* नाहिद हसन पुत्र युनुस निवासी ग्राम नगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफफरनगर उम्र 28 वर्ष ।
*अभियुक्त नाहिद हसन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 0048/2026 धारा 0305क/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर मुजफफरनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* 05 अदद अंगूठी पीली धातू
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
*1.* थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 शशि कपूर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2365 कप्तान सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2210 हेमन्त चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2445 रवि कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर

More Stories
मुख्यमंत्री ने की राज्य में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं की समीक्षा, एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क, मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण