
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 01 आरोपी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.02.2026 की रात्रि को कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा दौराने गश्त/चेकिंग नहर पटरी, सोनाली पुल तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 35/2026 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
आबिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम रासना, थाना रोहटा, जिला मेरठ (उ0प्र0)
उम्र लगभग 35 वर्ष
*बरामदगी*
01 देशी तमंचा
01 जिंदा कारतूस
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी
2. हे0का0 यूनूस बेग
3. का0 राजेश देवरानी
4. का0 प्रदीप डंगवाल

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी