
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मुख्यालय मे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जिन्होने सर्वप्रथम भारत रत्न श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात सभी अभियंताओ को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत रत्न श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी द्वारा इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए,उनकी याद में आज देश इंजीनियर्स दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी के कार्यों को सम्मान देने और अन्य इंजीनियरों को सम्मानित करने का दिन है। अभियंता किसी भी देश व प्रदेश के विकास एवं निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र निर्माण में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अपना योगदान दें। इंजीनियर्स दिवस इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में अनगिनत इंजीनियरों के योगदान को हमेशा याद करने का एक अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान एमडीडीए के सभी इंजीनियर और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग