
राजधानी के राजपुर क्षेत्र मे पुलिस अपराधिक गतिविधियो पर लगाम लगाने के उद्देश्य से अपनी पैनी नजर गडा कर रखती है और हर संदिग्ध की जांच करने मे कतई कोई कोताही नही बरतती इसी कडी मे जब आई टी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित अपने सिप्पेसलाहरो रविन्द्र और द्वारिका के साथ गश्त पर थे तो एक संदिग्ध को देख माथा ठनका तीनो ने युवक को रोककर पूछताछ के बाद जामा तलाशी ली तो अंटे मे लगे खतरनाक चाकू को देख दंग रह गये पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है बेरोजगार होने के कारण नशे की लत पूरी नही हो पा रही थी तो मै इस चाकू के दम पर कीसी को डरा धमकाकर लूट करना चाह रहा था लेकिन आपकी नजरो ने मेरे इरादे भांप लिये और मुझे पकड लिया आपको बता दे कि पकडा गया आरोपी पहले भी चाकू के दम पर छोटी मोटी लूट और चोरीयो को अंजाम दे चुका है और जेल की हवा खा चूका है फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर मे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
1-गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जिला देहरादून उम्र 23वर्ष
*बरामदगी*
01चाकू अवैध
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित
2-हे0का0 द्वारिका
3- का0 रविन्द्र

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार