मसूरी को पहाडो की रानी कहा जाता है लेकिन आज की करीब एक घंटे की बारिश के बाद मसूरी की माल रोड ने नैनीताल की नैनी झील का रूप ले लिया जिसके चलते देशी और विदेशी पर्यटक माल रोड पर घूमने के बजाय तैराकी का आनंद लेते दिखे माल रोड पर पानी की निकासी ना होने के चलते यह नजारा देखने को मिला है जब इस बाबत हमने मसूरी पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता से बात करनी चाही तो उनहोने फोन तक नही उठाया वही दुसरी ओर मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का साफ साफ कहना है कि जल विभाग नगर पालिका पीडब्लडी और प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के चलते ही मसूरी की देश विदेश मे छबि बिगडती जा रही है देश विदेश से आने वाले पर्यटक मसूरी से जाने के बाद मसूरी यात्रा को एक बुरे सपने के समान याद रखने को मजबूर होगे अब देखना ये है कि क्या प्रशासन और सभी संबंधित विभाग मसूरी की शान मे लगने वाले इस दाग को साफ करने का कोई प्रयास करते है या ये सीजन इसी तरह से गुजर जायेगा ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द