भारी बरसात के बाद पहाड़ तो पहाड़ राजधानी देहरादून शहर के हालात बरसाती पानी से बेहाल नजर आ रहे हैं शहर की नदियों के साथ साथ सड़के भी नदियों में तब्दील हो गई है आलम ये है कि शहर की सड़कों पर भी नदिया ही बह रही है अपने काम से घर लौट रहे लोग जहाँ के तहाँ फसे हुए है
वही ये तस्वीरें देहरादून के सहस्त्रधारा रोड की है जहाँ आईटी पार्क के पास सड़क पर इतना पानी चल रहा है कि अगर अंजान व्यक्ति आए तो नदी समझ कर लौट जाएगा वही सड़क पर बरसाती पानी उफनती नदियों की तरह बह रहा है वही पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया है ताकि कोई दुर्घटना न हो सके,आप वीडियो में देख सकते है कि किस तरह से सड़क पर अचानक आए बरसाती पानी में गाड़िया बीच में फंसी हुई थी।
वही दुसरी और टपकेशवर मंदिर के समीप बहने वाली तमसां नदी ने भी विकराल रूप घारण कर लिया जिसके चलते नदी का पानी संतोषी माता मंदिर की दहलीज तक पहुंच गया जिसके चलते वहा पर रहने वाले लोगो मे दहशत फैल गई , कमोबेश शहरी इलाकों में सभी जगह ऐसे हालात देखने को मिले जिसके चलते नगर निगम और जिला प्रशासन पर सवाल खड़े होना भी लाजमी हैं कि आखिर हर साल बरसात के दौरान ऐसी ही समस्याओं से दूनवासियों को क्यो गुजरना पड़ता है ।

More Stories
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !
देहरादून की रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर नशे के सामान की तस्करी में था लिप्त !