
नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत गोविंद नगर में लीगेसी कचरा के निस्तारण हेतु की जा रही कार्रवाई का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै0 रोलज इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार लीगेसी कचरा का निस्तारण नहीं किया गया है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में लीगेसी कचरा पाया गया जबकि संबंधित एजेंसी का पूर्व में विस्तारित समय अवधि भी मार्च 2024 में समाप्त हो रही है।
निरीक्षण के दौरान मात्र तीन कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। कार्य बंद पाया गया । निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त भी उपस्थित हुए।
इस संबंध में संबंधित एजेंसी मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3 दिन के अंदर राजकीय कार्य में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब करने का कारण स्पष्ट करने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया है तथा नियत अवधि तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ।
इसके साथ ही संबंधित एजेंसी से अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु कार्य योजना भी तलब की गई है।


More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!